फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: हॉकी के ट्रॉयल में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बेहतर प्रदर्शन करने वालों का होगा चयन

शाहजहांपुर में जिला स्तरीय महिला हॉकी का ट्रॉयल डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में आयोजित किया गया। इसमें 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वालों का चयन मंडल स्तर के लिए होगा। बुधवार को करीब चार बजे ट्रॉयल का शुभारंभ हुआ। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस बीच खिलाड़ियों की टीमें बनाकर मुकाबले कराए गए। खेल अधिकारी ने बताया कि चार सितंबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय बरेली में मंडलीय चयन होगा। व्यवस्था में हॉकी प्रशिक्षक मुजाहिद अली, खेलो इंडिया प्रशिक्षण के शकील अहमद आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें