फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलक्ट्रेट गेट के सामने महिला सड़क पर लेटी, वेंडर पर लगाया मारपीट का आरोप

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पालीथीन बेचने वाली महिला ने मंगलवार को वेंडर पर मारपीट और रूपये छीनने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला कलक्ट्रेट गेट पर सड़क पर लेट गई। पुलिस ने उसे समझाकर शांत किया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे महिला अचानक से सड़क पर लेट गई। इसके चलते यातायात बाधित हो गया। जाम लगने पर पुलिस ऑफिस के पास तैनात यातायात कर्मी दौड़ कर आ गए। पुलिस ने उसे समझाकर किसी तरह उसे सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। महिला ने बताया कि वो वेंडर की शिकायत करने पर जीआरपी थाने के दरोगा ने उसके साथ अभद्रता की गई। महिला को थाने भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें