शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के एक कैफे में घुसकर तोड़फोड़ व रंगदारी मांगने की आरोपी शहाना बेग को पुलिस ने पैतापुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस कैफे की जांच भी कर रही है। महिला के छह अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है। महिला ने अपने साथियों के साथ कैफे में घुसकर एक युवती का वीडियो भी बनाया था।