फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video पुवायां में सेंटर पर तौल नहीं होने पर भाकियू ने मक्का जलाकर किया प्रदर्शन

पुवायां (शाहजहांपुर)। सरकार ने किसानों से मक्का खरीदने के लिए सेंटर खोले हैं। इसके तहत पुवायां मंडी में तीन सेंटर लगाए गए हैं। शुक्रवार को भाकियू टिकैत गुट के बैनर तले किसानों ने सेंटर पर पहुंच कर मक्का जलाकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है किसान की मक्का खरीदने के लिए 1850 रुपए का रेट बताया गया था किसान ने जब मना करते हुए सरकारी मूल्य 2400 रुपए में मक्का तुलाने की बात कही तो तीन दिन से ट्राली भरी खड़ी है और तौल नहीं कराई गई। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि आज मक्का जलाकर प्रदर्शन किया है कल पुवायां मंडी में डिप्टी आरएमओ का पुतला दहन किया जाएगा। किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई है लेकिन किसी ने ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी है। इस संबंध में एसडीएम सदानंद सरोज का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। समस्या निस्तारण कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें