शाहजहांपुर में स्पेशल ट्रेन की जनरल बोगी में बम होने की अफवाह फैलाने वाले युवक की सूचना पुलिस को देना भाकियू नेता को भारी पड़ गया। आरोप है कि रेलवे पुलिस ने उन्हें ही हिरासत में लेकर थाने में बैठाया और गालियां दीं। माफीनामा लिखवाने के बाद छोड़ा। बुधवार को भाकियू नेताओं ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर इंस्पेक्टर का घेराव किया। 30 मिनट तक नोकझोंक के बाद जीआरपी के खेद जताने पर मामला शांत हुआ।