फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ट्रेन में दो भाइयों पर चाकू से हमला, मोबाइल छीनने की कोशिश

पीलीभीत से शाहजहांपुर आने वाली ट्रेन में दो सगे भाइयों के साथ मारपीट की गई। चौक कोतवाली के मोहल्ला ककरा न्यू सिटी निवासी सैफ और रेहान अपनी बहन के घर पीलीभीत गए थे। वहां से ट्रेन से लौट रहे थे। रास्ते में जिंदपुरा स्टेशन के पास से चढ़े कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से एक युवक की अंगुली कट गई। दूसरे के हाथ और आंख के पास चोट आई है। मामले की जानकारी से आरपीएफ, थाना पुलिस, जीआरपी ने जानकारी होने से इन्कार किया। हालांकि, दोनों घायलों का वीडियो सोशल मीडिया सामने आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें