शाहजहांपुर में उद्योग व्यापार मंडल ने बिजली की दरों के बढ़ाए जाने के प्रस्ताव और स्मार्ट मीटर में आने वाली दिक्कतों के विरोध में एसई बिजली का घेराव किया। इस बीच जोरदार नारेबाजी कर मांग पत्र दिया गया है। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में दिए गए मांगपत्र में बताया कि बिजली की दरों को बढ़ाए जाने से लोगों पर अधिभार बढ़ेगा। लोगों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ाए जान उचित नहीं है। इसके अलावा नगर में लगे स्मार्ट मीटर की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। तेज चलने से उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाला जा रहा है। इसके चलते लोगों को अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे है। उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सुनील गुप्ता, धर्मपाल रैना, नाजिम खान, मोहम्मद रफी आदि मौजूद रहे।