फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में मेधावियों को किया गया सम्मानित, सपनों को मिली नई उड़ान

शाहजहांपुर में यूपी बोर्ड के मेधावियों को बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सम्मानित किया। अतिथियों ने मेडल पहनाकर, 21 हजार की पुरस्कार राशि का चेक और टेबलेट देकर सम्मान किया। वहीं, अमर उजाला की ओर से भी मेधावियों का सम्मान किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण से हुई। इसमें बाद मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, विधायक अरविंद सिंह, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने 10वीं और 12वीं के 10-10 मेधावियों को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने मेधावियों को कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें