फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सिंधौली सीएचसी में टोल प्लाजा मैनेजर ने किया हंगामा, तीन घंटे बंद रही ओपीडी

शाहजहांपुर के सिंधौली सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय में घुसकर टोल प्लाजा मैनेजर ने हंगामा कर दिया। इससे नाराज कर्मियों ने तीन घंटे तक ओपीडी में स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखी। थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने हो गया है। सीएचसी में सुबह टोला प्लाजा के मैनेजर को एंबुलेंस से उपचार के लिए लाया गया था। आरोप है कि बेहतर उपचार नहीं होने पर उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज की गई। इससे नाराज अस्पताल के कर्मियों ने एकजुट होकर ओपीडी की सेवा को बंद कर दिया। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक के साथ कर्मचारियों ने थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने टोल प्लाजा के मैनेजर को थाने में बुला लिया। वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें