फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शाहजहांपुर में तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा शुरू, पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

शाहजहांपुर के डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ हो गया। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। जिला खेल कार्यालय, जिला खेल विकास व प्रोत्साहन समिति के संयुक्त तत्वाधान में मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता व डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत्त प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, जूडो में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। विजेताओं को जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र पाल बमनिया ने मेडल दिए। इस अवसर पर पंकज सक्सेना, अजय पाल वर्मा, मुजाहिद अली, शकील अहमद, निशांत चौधरी, इरफान खान, अनूप कुमार मिश्रा, सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें