फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बीईओ पर अभद्रता का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षिकों ने मौन रहकर किया प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 06:18 PM IST

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) तिलहर पर कार्रवाई न करने पर गांधी भवन में बापू की प्रतिमा के सामने एक घंटे तक मौन रखा। आरोप है कि बीईओ ने शिक्षिकाओं से अभद्रता की। शिकायत करने के बावजूद अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। तिलहर के प्राथमिक विद्यालय चकुलिया की शिक्षिका प्रियंका व राजवती प्रसूति अवकाश पर होने के बावजूद बीईओ ने निरीक्षण कर स्कूल बंद दर्शाकर दिया। उनकी आख्या पर बीएसए ने वेतन रोक दिया। आरोप है कि बीईओ ने शिक्षिका प्रियंका को विद्यालय में आकर धमकाया। शिक्षक संगठनों ने बीएसए, डीएम व महानिदेशक स्कूल शिक्षा से शिकायत की। फिर भी कार्रवाई नहीं की गई। संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार की शाम पांच से छह बजे तक गांधी भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को देकर मामले की निष्पक्ष जांच बेसिक शिक्षा विभाग के मंडलीय या राज्य स्तरीय अधिकारी से कराने की मांग की। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, जिला मंत्री देवेश बाजपेई, यशपाल सिंह, अर्चना तिवारी, रवींद्र पाल प्रजापति, सौरव अवस्थी, मानस दीक्षित, सुषमा गुप्ता, प्रेमलता शुक्ला, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें