फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में यूटा के शिक्षकों ने निकाला जुलूस, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 07:15 PM IST

शाहजहांपुर में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के पदाधिकारियों ने आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने की मांग को लेकर जुलूस निकाला। इस बीच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह को ज्ञापन दिया। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार के नेतृत्व में पदाधिकारी जीआईसी खेल मैदान में एकत्रित हुए। यहां से सभी जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में बताया कि देश के लाखों शिक्षकों को आगामी दो वर्ष में टेट परीक्षा उत्तीर्ण करने का आदेश पारित किया गया है। शिक्षकों ने आरटीई एक्ट 2009 प्रभावी होने के पूर्व नियुक्त प्रशिक्षित शिक्षकों को टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्ति की मांग की। जुलूस में मनोज शर्मा, हरिशंकर, पृथ्वीराज, चंदन वर्मा, अवनीश कुमार सिंह, अमित यादव, सोनपाल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें