शाहजहांपुर शहर से सटे शाहबाजनगर गांव में 12 मुहर्रम पर मातम के बीच ताजियों को उठाया गया। लोगों ने या हुसैन की सदाओं के बीच मातम किया। गांव में मेला देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं। शहर में ताजिये दफन होने के बाद शाहबाजनगर गांव में ताजियेदारी का सिलसिला शुरू होता है। मंगलवार को मातम के बीच ताजियों को उठाया गया। विभिन्न मार्गों से मर्सियाख्वानी के बीच ताजियों को निकाला गया। कई स्थान पर सबील लगाकर लोगों को शरबत और लंगर आदि का वितरण किया गया। गांव में मेला भी लगाया गया, जिसमें शहर व आसपास के गांवों के लोग पहुंचे।