शाहजहांपुर जिले के कपसेड़ा गांव में खस्ताहाल सड़क के विरोध में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। संसारवती मेमोरियल इंटर कॉलेज से पूर्व माध्यमिक विद्यालय तक की सड़क लंबे समय से खराब है। सड़क निर्माण के लिए खड़ंजा स्वीकृत होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। विद्यार्थियों ने तत्काल सड़क बनाने की मांग की। ददरौल ब्लॉक के बीडीओ अमित सिंह ने जल्द निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सड़क को परियोजना में शामिल किया जाएगा।