शाहजहांपुर के हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम जल्द ही खिलाड़ियों के लिए खुलेगा। 26 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से बने इस स्टेडियम का लोकार्पण 19 जुलाई को प्रस्तावित है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी के साथ स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने तरणताल, बैडमिंटन हॉल, कबड्डी हॉल और 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।