फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुमुक्षु आश्रम में खेल महोत्सव का आगाज, पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

शाहजहांपुर के मुमुक्षु आश्रम में पांच दिवसीय स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव का आगाज हो गया। पहले दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया। सोमवार को खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी राजेश द्विवेदी ने किया। कक्षा छह में 50 मीटर दौड़ में एसएसएमवी में अनिकेत ने प्रथम, आतिथ्य ने द्वितीय व अत्रेय ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा सात में राजवंश, अक्षत और आकाश क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। कक्षा छह बालिका वर्ग में आया प्रथम, आराध्या द्वितीय रहीं। आठ सौ मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में अंकुल पाल प्रथम, उस्मान अली द्वितीय, दिव्यांश सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में गुनगुन प्रथम, दुर्गा द्वितीय व अनुपम तृतीय रहे। इससे पहले मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। डॉ.कविता भटनागर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वसुंधरा, प्राची वर्मा, श्रेया पांडेय आदि के नेतृत्व में मशाल दौड़ का आयोजन किया गया। इसके बाद एसएसएमवी की छात्राओं ने गरबा नृत्य से धूम मचाई। सचिव डॉ.अवनीश मिश्रा ने परिचय किया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ.अनुराग अग्रवाल, क्रीड़ा सचिव प्रो. अजीत सिंह, डॉ.प्रांजल शाही, डॉ.जयशंकर ओझा, डॉ. मेघना मेहंदीरत्ता, डॉ.अमीर सिंह यादव, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. आदित्य कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें