फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले का विरोध, शाहजहांपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में शाहजहांपुर में सपा की जिला कार्यकारिणी ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि सांसद रामजी लाल सुमन की भाजपा सरकार हत्या करना चाहती है। लगातार उनको जान से मारने की धमकी मिल रही है। हमले हो रहे हैं। फिर भी उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार शांत है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार पीडीए व समाजवादी लोगों पर हमला कर रही है। इससे बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बने हुए संविधान पर खुला हमला है। इन हमलों से समाजवादी लोग डरने वाले नहीं है। पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें