फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में सपा उपाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमे का विरोध, पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर में सपा के जिला उपाध्यक्ष जीवेंद्र वाजपेयी व उनके परिवार पर दर्ज मुकदमे के विरोध में मंगलवार को सपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। मामले की जांच को कराकर कार्रवाई की मांग की गई। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि मोहल्ला नवीननगर जीवेंद्र बाजपेई व उनके परिवार वालों के खिलाफ सत्ता पक्ष के दबाव में थाना जलालाबाद में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उनके परिवार वालों पर सत्ता पक्ष के कुछ लोगों ने हमला किया था, जिनकी तहरीर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, विजय सिंह, रणंजय सिंह यादव, अतिउल्ला सिद्दीकी, विकास चंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें