सीतापुर जिला जेल से रिहा होने के बाद सपा नेता आजम खां मंगलवार को शाहजहांपुर से होकर रामपुर गए। यहां हाईवे पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। दोपहर बाद करीब ढाई बजे आजम खां का काफिला यहां से गुजरा तो पार्टी के नेताओं ने जोरदार नारेबाजी कर स्वागत किया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में उन्हें बुके भेंट किया गया। आजम खां गाड़ी से नहीं उतरे। इस बीच अवधेश वर्मा, रणंजय सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।