फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के तिलहर थाने में शिशु गृह का एसपी ने किया उद्घाटन, खिलौनों से सजाया गया

शाहजहांपुर के तिलहर थाने में जिले के पहले शिशु गृह का शुभारंभ कर दिया गया। इसमें महिला पुलिसकर्मियों और पीड़ित महिलाओं के बच्चों के खेलने और सोने के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसपी देहात आईपीएस दीक्षा भांवरे की पहल पर एसपी राजेश द्विवेदी ने तिलहर थाने में शिशु गृह का फीता काटकर शुभारंभ किया। एसपी ने बताया कि जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश में अकेला एक ऐसा जिला बनेगा, जहां हर थाने में सुंदर और आकर्षक शिशु गृह होंगे। शिशु गृह को खेल-खिलौने से सजाया गया है। बताया कि ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी अपने बच्चों के साथ ड्यूटी करती हैं। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें