शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव छिदपुरी में ससुराल आए सेना के जवान ने पारिवारिक विवाद में सरकारी पिस्टल से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अपनी साली को भी गोली मारी है। वह गंभीर घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।