फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur Case: शिवांगी की मां का आरोप... बेटी-दामाद और नाती खुद नहीं मरे, उनकी हत्या हुई

शाहजहांपुर में मासूम बेटे को जहर देकर पति सचिन ग्रोवर के साथ आत्महत्या करने वाली शिवांगी की मां संध्या मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया। बृहस्पतिवार को किसी से बात नहीं करने वाली संध्या ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए घटना को आत्महत्या की बजाय हत्या की आशंका जताई। उन्होंने लिखा कि उद्योग केंद्र से अनुदान जारी हो जाता तो शायद यह दिन देखना नहीं पड़ता। उन्होंने लोगों से दुखियारी मां को न्याय दिलाने में सहयोग मांगा है। संध्या मिश्रा ने पोस्ट में लिखा कि सूदखोरों ने जान ले ली। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी अरुण कुमार अगर सब्सिडी मंजूर कर देते तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें