खेल विभाग की ओर से हॉकी प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की है। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। शनिवार को डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने पीलीभीत को 5-1 से बाजी मारी। बालिकाओं की टीम ने 6-1 से पीलीभीत को हराया। खिलाड़ियों का एडीएम ने उत्साहवर्धन किया। उन्होंने तीरंदाजी का अभ्यास भी किया। कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी, राहुल मिश्रा, जयप्रकाश, करिश्मा सोनकर, शिवम कटिहार मौजूद रहे। अतिथियों का आभार जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने जताया।