फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद ऑटो से टकराया मैजिक वाहन, दो लोगों की मौत, पांच घायल

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के बीबीपुर गांव के पास बुधवार सुबह चालक मैजिक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे मैजिक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने के बाद डिवाइडर पार कर ऑटो से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दो यात्रियों की मौत हो गई। बाकी पांच घायलों का उपचार चल रहा है। बुधवार सुबह करीब सात बजे टाटा मैजिक वाहन शाहजहांपुर की ओर से जा रहा था। अचानक मैजिक वाहन अनियंत्रित हो गया। वह पहले ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया फिर अपनी लेन पारकर दूसरी तरफ जा रहे ऑटो से टकरा गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी रोहित सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और ऑटो में सवार सात घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। उपचार के दौरान सेहरामऊ दक्षिणी के रहने वाले रमाकांत (30) और हरपाल (25) निवासी गांव रौरा की मौत हो गई। सूचना पर सीओ सदर अमित कुमार ने मौके पर जाकर मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मामले में तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें