फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में टेबिल टेनिस के ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, पांच-पांच खिलाड़ियों का होना है चयन

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में अंतर महाविद्यालय टूर्नामेंट प्रतियोगिता के लिए शनिवार को टेबिल टेनिस (महिला एवं पुरुष) के लिए चयन ट्रायल हुए। इसमें दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर चयन के लिए पसीना बहाया। निर्णायकों द्वारा प्रदर्शन के आधार पर पांच-पांच खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद कॉलेज के इन्डोर स्पोर्ट्स हॉल में चयन ट्रायल शुरू हुआ। क्रीड़ा सचिव फैय्याज अहमद के निर्देशन में महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने टेबिल टेनिस खेला। फैयाज अहमद ने बताया कि चयन ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी अंतर महाविद्यालयी टूर्नामेंट में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालयी टूर्नामेंट का आयोजन होगा। टेबिल-टेनिस के चयन ट्रायल में 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें