फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर विशेष गुरमत समागम का आयोजन

शाहजहांपुर में कचहरी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान दीवान सजाए गए और चौपई साहिब के पाठ संगती रूप में हुए। गुरुद्वारा में सरदार गुरबचन सिंह माटा समूह माटा परिवार की ओर से रखवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग पड़े। इसके बाद हजूरी रागी बेअंत सिंह गुरजंट, जसपाल सिंह, सिंह, सदजाप सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह की सिफत में शबद गायन किए। कुटिया साहिब से नीलम ने भी गुरु गोबिंद सिंह की उपमा में गुरबाणी के शबद गायन किए। दीवान का संचालन करते समय सरदार जगजीत सिंह ने बताया गुरु गोबिंद सिंह का अवतार आज ही के दिन पटना साहिब में गुरु तेगबहादुर के घर माता गुजरी के उदर से हुआ था। उन्होंने जुल्म के विरुद्ध आवाज उठाई। 14 युद्ध लड़े और सभी में विजय प्राप्त की। गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब से राजविंदर सिंह ने तही प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर विखे भव लयो शबद गायन कर संगत का दिल जीत लिया। कहा कि गुरु गोबिंद सिंह को हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग अपना गुरू मानते थे। इस मौके पर महासचिव हरभजन सिंह दुआ ने संस्थाध्यक्ष कमलेश कौर माटा को सिरोपा भेंट किया। इसके साथ ही सभी सेवादारों को सिरोपा भेंट कर सम्मनित किया गया।इस मौके पर सीनियर मीत प्रधान सरदार जुझार सिंह मोंगा, महासचिव सरदार हरभजन सिंह दुआ, सरदार मंजीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरमीत सिंह गांधी, मनमीत सिंह, राजेंद्र कौर, रानी ढींगरा, कीरत माटा, जैस्मिन कौर, अरविंदर कौर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें