फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में सड़कों की दुर्दशा को लेकर फिर धरना देने पहुंचे व्यापारी, नगर आयुक्त ने सुनी समस्या

शाहजहांपुर में जल निगम द्वारा सीवर लाइन डाले जाने के कारण सड़कों की दुर्दशा से परेशान व्यापारी एक बार फिर नगर निगम कार्यालय पर धरना देने के लिए पहुंच गए। सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारी दरी बिछाकर कार्यालय परिसर में बैठ गए। तभी नगर आयुक्त डॉ बिपिन कुमार मिश्र ने व्यापारियों को अपने कक्ष में बुला लिया। उनसे समस्या की जानकारी ली। इस बीच व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जल निगम के अधिकारियों पर सड़कों की मरम्मत में लापरवाही का आरोप लगाया। तब नगर आयुक्त ने जल निगम के एक्सईएन कपिल एम सिंह से सीवर लाइन डालने और सड़कों की मरम्मत कार्य को लेकर फोन पर वार्ता की और जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर तमाम व्यापारी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें