फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में सरकार की आमद मरहबा... नारे के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

शाहजहांपुर में पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश के मौके पर तहरीक दावत-ए-इस्लामी की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी शान के साथ निकाला गया। जुलूस में सब्ज परचम और तिरंगा लहराकर सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए गए। इस बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। बारावफात के मौके पर सोमवार को सुबह स्टेशन स्थित नूरी मस्जिद स्थित लॉन में फजिर की नमाज के बाद मुकद्दस तबर्रुकात की जियारत कराई गई। आठ बजे शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने जुलूस को हरी झंडी दिखाई। जुलूस का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। निर्धारित रूट से जुलूस होते हुए गुजरा। इस बीच सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए। लोगों को लंगर भी बांटा गया। इस बीच सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। ड्रोन के जरिये निगरानी की गई। अधिकारी भी पल-पल की अपडेट लेते रहे। जुलूस का समापन मोहल्ला अंटा स्थित कटहल वाली मस्जिद के पास मैदान में हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें