शाहजहांपुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए गांधी भवन में बुधवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया। इस बीच प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया। सत्याग्रह स्थल पर परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई होगी। मंत्री विजय सिंह ने आंदोलन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए, अन्यथा समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। धरने में अध्यक्ष जयपाल सिंह, ब्रजेश मिश्रा, ज्ञानेश वाजपेयी, दिनेश चंद्र सक्सेना, दिवाकर अवस्थी, रिजवान अली खां, मोहम्मद आसिफ, पंकज अग्निहोत्री, विनोद मिश्रा, संजय, गीता, गिरजेश आदि मौजूद रहे।