शाहजहांपुर जिले के परिषदीय स्कूलों में सोमवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। इसमें पहले दिन कक्षा एक पांच तक के विद्यार्थी समस्त विषयों की मौखिक परीक्षा दी। कक्षा छह, सात व आठ के छात्र-छात्राएं पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि, गृह शिल्प विषयों के पेपर हुआ। दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग का पेपर हुआ। परीक्षा के दौरान स्कूलों में छात्र संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही लेकिन शतप्रतिशत उपस्थिति फिर भी नहीं रही। जबकि बीएसए दिव्य गुप्ता ने परीक्षा में शतप्रतिशत उपस्थिति सुचिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पहले दिन की परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रधानाध्यापकों ने शिक्षकों के साथ निगरानी की। शहर के कंपोजिट स्कूल रोटी गोदाम, अटसलिया में प्रधानाध्यापकों की देखरेख में परीक्षा संपन्न कराई गई। इसके साथ ही अन्य स्कूलों में भी परीक्षा कराई जा रही है। 28 दिसंबर तक परीक्षाएं चलेंगी।