शाहजहांपुर में सोमवार सुबह भी कोहरे का असर बरकरार रहा। रात से ही कोहरा ओस के रूप में गिरता रहा। सुबह कोहरा का अच्छा खासा असर रहा। शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर 12 बजे बाद कोहरा छंटने लगा, लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर और पश्चिमी हवा चल रही है। अभी ठंड से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं भीषण सर्दी और शीतलहर के चलते माध्यमिक विद्यालयों का समय सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। इसको लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया है।