फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में नव साक्षरों को बांटे गए प्रमाणपत्र, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

शाहजहांपुर के रोटी गोदाम स्कूल में बुधवार को नव साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रमाणपत्र वितरण समारोह व भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नव साक्षरों को प्रमाणपत्र वितरण गया। इसके साथ ही बच्चों ने विभिन्न भाषाओं को जोड़ते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कहा कि नव साक्षरों के लिए यह सम्मान बात है कि वो लिखना पढ़ना सीख गए हैं। आप सभी अपने बच्चों को भी शिक्षित करने के लिए जागरुक रहें। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने सभी नव साक्षरों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके बाद सभी को प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस मौके पर बीएसए दिव्य गुप्ता, बीईओ नगर नगेंद्र कुमार, वित्त एवं लेखा अधिकारी अरुण कुमार, प्रधानाध्यापक इमरान सईद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें