फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में लखनऊ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, कई नजरबंद

शाहजहांपुर में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। कुछ कार्यकर्ताओं को घरों में रोकते हुए नजरबंद कर दिया गया है। बुधवार सुबह कांग्रेस अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखनऊ जाने के लिए एकत्रित हुए। उन्हें अमर बलिदानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा के पास सदर बाजार पुलिस ने रोक लिया और वापस घर भेज दिया। अशफाकउल्ला खान ने कहा कि भाजपा की सरकार आवाज को दबाने का काम कर रही है। इसीलिए कार्यकर्ताओं को लखनऊ जाने से रोका जा रहा है। वहीं एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष रफी उल हसन और कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि को उनके आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। इससे पहले मंगलवार की रात कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनऊ की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें