शाहजहांपुर में काकोरी एक्शन केस के अमर नायक अशफाक उल्ला खां की जयंती मंगलवार को मनाई गई। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह समेत कई लोगों ने उनकी मजार पर गुलपोशी व चादरपोशी की। डीएम ने कहा कि 1857 से लेकर 1947 तक आजादी की हर जंग में शाहजहांपुर के क्रांतिकारियों ने स्वर्णिम इतिहास लिखा है। काकोरी एक्शन ने अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था।