फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर विशेष गुरमत समागम में उमड़ी संगत

शाहजहांपुर में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कचहरी रोड पर गुरुनानक देव के 555वें प्रकाश पर्व पर विशेष गुरमत दीवान सजाए गए। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस बीच बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। प्रकाश पर्व को लेकर फूलों और बिजली की झालरों से गुरुद्वारा को सजाया गया। शुक्रवार को सुबह से ही संगत का गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में पहुंचना शुरू हो गया। यहां श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए रागी सुखजिंदर सिंह ने हाजरी भरी। गुरुद्वारा में पुलिस अधीक्षक राजेश एस. व डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नतमस्तक होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इनको संस्था अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, सीनियर मीत प्रधान सरदार जुझार सिंह मोंगा, महासचिव सरदार हरभजन सिंह दुआ, जगजीत सिंह राम सिंह गांधी, बिट्टू वजह, निरंकार सिंह ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें