फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में ढोल की थाप पर भजन गाकर मनाई कान्हा की छठी, कढ़ी-चावल का लगाया भोग

शाहजहांपुर में भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी के बाद शनिवार को उनकी छठी धूमधाम से मनाई गई। छठी पर लड्डू गोपाल को नहला धुलाकर नए वस्त्र पहनाए गए। उसके बाद कढ़ी-चावल का भोग लगाया। मंदिरों में प्रसाद वितरण किया गया। छठी पर महिलाओं ने ढोलक बजाई, भजन गए व नृत्य किया। टाउनहाल स्थित नवदुर्गा मंदिर में दोपहर को महिलाओं ने एकत्रित होकर भगवान की छठी मनाई। ढोलक बजाकर भजन गाए। लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सुबह से ही कन्हैया की छठी मनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। शाम को छह बजे कान्हा के स्वरूप का पूजन पुजारी सुरेश चंद्र मिश्र ने कराया। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर भजन गाए। प्रेमवती, उर्मिला, नेहा आदि शामिल रहे। इस बीच कन्हैया को कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया और उसको प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को बांटा गया। इसी तरह से कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में कान्हा की छठी पर भजन-कीर्तन हुए। कान्हा को भोग लगाने के बाद मंदिर परिसर में भंडारा हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हरीश बजाज, संजीव सचदेवा, अनिल कक्कड़, प्रेमशंकर, वीना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें