शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष प्रसून कुमार के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि कोचिंग संस्थाओं, स्कूलों व महाविद्यालयों में फीस वृद्धि कर छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं में नंबर अधिक देने, शिक्षण सामग्री की उपलब्धता आदि को लेकर वसूली की जाती है। मोटर साइकिल व स्कूटी से स्कूल व कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों से पुलिस का अमानवीय व्यवहार सामने आया है। समाजवादी पार्टी छात्रसभा की मांग है कि छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न बंद करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। छात्रवृत्ति छात्रसंघ चुनाव कराए जाए। प्रदेश भर में ध्वस्त कानून व्यवस्था में सुधार लाया जाए। छात्रसभा के पदाधिकारियों ने मांगे पूर ने होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में विपिन यादव, सौमित्र यादव, भारत पाल राना, आकाश यादव, पुष्पेंद्र वर्मा, सूरज यादव, प्रमोद यादव, मानवेंद्र सिंह यादव आदि शामिल रहे।