शाहजहांपुर में शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश दोपहर तक होती रही। इस दौरान बिजली भी गुल रही। बारिश के कारण शहर में सीवर लाइन डालने के लिए खोदे गए रास्तों पर चलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर जलराव होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से फसलों को फायदा हुआ है।