फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में आरोपियों की हथकड़ी छोड़ स्कूटर पर बैठ आराम फरमाते रहे सिपाही, वीडियो वायरल

शाहजहांपुर में थाने से कलक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय में जमानत के लिए अभियुक्तों को पेश करने में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिसकर्मी ने अभियुक्तों की हथकड़ी छोड़ दी और खुद स्कूटर पर बैठकर आराम करते रहे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है, जिसमें कलेक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने हथकड़ी के साथ तीन आरोपी खड़े हैं। जबकि उसे लाने वाला सिपाही और होमगार्ड स्कूटर पर बैठकर आराम कर रहे हैं। तीनों आरोपियों की कस्टडी में लापरवाही बरती गई। सिपाही आरसी मिशन थाने का बताया जा रहा है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें