फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू, केवी-वन की टीम ने जीता फुटबाल का फाइनल

शाहजहांपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं बुधवार को शुरू हो गई। पहले दिन जिला स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें फाइनल मुकाबला केवी-वन शिफ्ट सेकेंड की टीम ने जीता। स्टेडियम फुटबाल गर्ल्स टीम को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच केवी-वन शिफ्ट फर्स्ट व स्टेडियम गर्ल्स फुटबाल टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें स्टेडियम की टीम 1-0 से विजेता रही। दूसरा क्वार्टर फाइनल में मैच कंपोजिट स्कूल हथौड़ा को 2-0 से हराकर केवी-वन शिफ्ट सेकेंड की टीम विजयी हुई। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच एनटीआई बनाम स्टेडियम फुटबाल गर्ल्स टीम के बीच हुआ, इसमें स्टेडियम की टीम 2-0 से जीतकर फाइनल में पहुंची। दूसरे सेमीफाइनल में पेनाल्टी शूट आउट में केवी-वन शिफ्ट सेकेंड की टीम 1-0 से विजेता रही, एसएफसी फुटबाल टीम को हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम फुटबाल गर्ल्स टीम को 1-0 से हराकर केवी-वन शिफ्ट सेकेंड की टीम विजेता रही। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच को शुरू करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें