शाहजहांपुर के एक नर्सिंग कॉलेज में टाइल्स का काम करा रहे ठेकेदार ने तमंचा दिखाकर छात्रा से छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा पर तमंचा तान दिया। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए उसके हाथ में काट लिया। छात्रा के शोर मचाने पर पहुंचे स्टाफ के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।