शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के जुलूस में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा डीजे से हाईटेंशन लाइन का तार छूटने से करंट उतर आया। ट्रॉली में बैठे तीन लोग झुलस गए। इनमें युवक नजीर को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। दो लोगों का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम संजय कुमार पांडेय व सीओ पंकज पंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया।