शाहजहांपुर में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिवाली पर जिला जेल भी रोशनी से जगमगा उठी। जिला जेल को अयोध्या की तर्ज पर सजाकर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। बंदियों के बीच साज-सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बंदियों की कार्य कुशलता को अधिकारियों ने सराहा है।