शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के जनरल मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी विभाग और कम्यूनिटी मेडिसन विभाग की ओर से विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हेपेटाइटिस की जांच और उपचार पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा और आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एसके जैन ने किया। सीएमओ ने हेपेटाइटिस रोग की जांच,उपचार, बचाव व प्रचार-प्रसार पर रोशनी डाली। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में हेपेटाइटिस के उपचार का सेंटर संचालित है। जल्द ही एक अलग वार्ड बनाने की योजना है। सहायक आचार्य व नोडल अधिकारी डॉ.पंकज सिंह ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार से संचालित कार्यक्रम के माध्यम से उपलब्ध जांचें व हेपेटाइटिस-बी व सी की रोकथाम को दवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। रोगी सेंटर से दवाएं प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. मोहम्मद शान के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ.राणा प्रताप, डॉ.बुशरा अहमद, डॉ.रवि प्रकाश निषाद, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ.प्रियंका मेहता, शिवानी वर्मा ने हेपेटाइटिस विषय पर पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुति दी। आभार सीएमएस डॉ.नेपाल सिंह ने व्यक्त किया।