फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सफाईकर्मियों ने किया नगर निगम का घेराव, समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी

शाहजहांपुर में सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम का घेराव किया। अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त संगीता कुमारी को दिया। एक सप्ताह में समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ से जुड़े सफाई कर्मचारी बृहस्पतिवार दोपहर नगर निगम पहुंचे और प्रदर्शन कर अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अजय प्रधान ने बताया कि आठ बिंदुओं पर ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि शासनादेश के मुताबिक अकुशल ठेका सफाई कर्मचारियों को 410 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाना चाहिए। कर्मचारियों को यह मानदेय नहीं मिल रहा है। सफाई कर्मचारियों को सर्दी-गर्मी के लिए वर्दी और बरसात के लिए रेनकोट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। पिछले वर्ष के रेनकोट अब भी गोदाम में रखे हुए हैं। संविदा सफाई कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं दिया गया है। ठेका कर्मचारियों को बगैर नोटिस न हटाया जाए साथ ही वेतन देने की एक निश्चित तारीख हो। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ठेका संविदा सफाई कर्मचारियों को झाड़ू, तसला, फावड़ा आदि सामान शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। सफाईकर्मियों का देय सार्वजनिक अवकाश नहीं दिया जा रहा। 11 महीने से ई-रिक्शा चालकों का ईपीएफ खाते में नहीं जमा किया गया है। संविदा सफाई कर्मचारियों का पीएफ संबंधी मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। नगर निगम द्वारा मुकदमा वापस लिया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर इन समस्याओं का निराकरण एक हफ्ते में नहीं किया गया तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। अपर नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने सफाईकर्मियों को समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें