शाहजहांपुर में बारावफात के मौके पर जुलूस-ए-मिलाद पांच सितंबर को सुबह निकाला जाएगा। जुलूस की तैयारियों के संबंध में स्टेशन वाली नूरी मस्जिद में बैठक हुई। जिसमें लोगों को जिम्मेदारी बांटी गई। बैठक से पहले नात-ए-पाक का नजराना पेश किया गया। हाफिज मोहम्मद अनीस अत्तारी ने बताया कि इस बार 1500 वां यौमे मिलाद है, लिहाजा इसे बहुत ही हर्षोल्लास व अदब के साथ मनाना है। लंगर बांटने वालों से कहा कि लंगर की बेअदबी ना होने दें। जुलूस में बड़ी गाड़ियां ना लेकर आए। उन्होंने लोगों से दरूदे पाक की महफिलें और घरों और मस्जिदों को सजाने का आह्वान किया। पार्षद नईम, तालिब खान, रजी अंसारी, हनीफ खां, डॉ.चांद मियां, हाजी रसूल खां आदि मौजूद रहे।