फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ के छह ब्लॉकों के अध्यक्ष व जिले के पदाधिकारियों ने छोड़ा संगठन, पांडेय गुट में हुए शामिल

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट में दिनेश चंद्र शर्मा गुट के छह ब्लॉक अध्यक्षों व जिला पदाधिकारी शामिल हो गए। उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में खुटार से प्रमोद सिंह, निगोही से विजय प्रताप सिंह, कटरा-खुदागंज से अरविंद सिंह, जैतीपुर से आदेश तोमर, मदनापुर से धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जलालाबाद से राजकुमार सिंह ने पाला बदल लिया। इनके अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह भदौरिया, कृष्ण कुमार सिंह और जिला संगठन मंत्री नितिन मिश्रा ने भी दिनेश चंद्र शर्मा गुट को छोड़कर पांडेय गुट में शामिल हो गए। जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि संगठन में जिला व ब्लॉक कीक सभी कार्यकारिणी कालातीत होने के बावजूद चुनाव न कराते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष मुनीश मिश्रा संगठन चला रहे हैं। शिक्षकों के लाखों रुपये संस्था के नाम पर जमा कर उन्हें हड़प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें