फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में पोस्टमॉर्टम के बाद घर लाया गया प्रधान के पिता का शव, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में गांव लालपुर की प्रधान प्रिया वर्मा धनेश वर्मा की 18 अप्रैल को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उनका शव घर में पड़ा मिला था। दुपट्टे का आधा हिस्सा उनके गले में कसा था और आधा हिस्सा कमरे के कुंडे से लटकता मिला था। धनेश वर्मा की पहली पत्नी की मौत हो गई है। वह दूसरी पत्नी प्रीती वर्मा और दो बच्चों के साथ घर पर रहते थे। पुलिस को सूचना देने के बाद प्रीती मौके से चली गई थी। परिजनों ने उनके ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया। नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार को धनेश का शव घर लाया गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें