फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: शाहजहांपुर में अलर्ट... आधी रात में गूंजा पुलिस का सायरन, फोर्स ने की गश्त

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद सोमवार रात में शाहजहांपुर शहर पुलिस वाहनों के सायरन से गूंज उठा। प्रमुख मार्गों से रूट मार्च निकाला गया। रात करीब 12 बजे विभिन्न थानों का पुलिस बल सदर बाजार थाने पर एकत्रित हुआ। यहां से एसपी के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया। उसके बाद मोबाइल गश्त शुरू की गई। पुलिस की गाड़ियां सदर से घंटाघर, कच्चा कटरा होते हुए हद्दफ, ईदगाह मार्ग, लाल इमली चौराहा होते हुए पुलिस लाइन तक गुजरी। इस दौरान पुलिस के वाहनों से पूरा वातावरण गूंज उठा। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अलर्ट को देखते हुए रात में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों की कड़ी चेकिंग, होटल एवं ढाबा परिसरों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें