फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में पॉलिथीन की निकाली अर्थी, नगर आयुक्त ने दिया कंधा

शाहजहांपुर में लोगों को स्वच्छता का संदेश देने और पॉलिथिन के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से पॉलिथीन की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई। शवयात्रा को नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने कंधा दिया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत राजघाट पुलिस चौकी स्थित गांधी पार्क व गर्रा घाट पर विशेष अभियान चलाया गया। दोनों स्थानों पर साफ-सफाई कराई गई। अधिकारियों ने भी श्रमदान किया। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने सफाईकर्मियों को निर्देशित किया कि वे गंदगी साफ करें और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करें। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने पॉलिथिन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। नगर आयुक्त ने कहा कि पॉलिथिन पर्यावरण की दुश्मन है। लोगों को इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके स्थान पर बैग का इस्तेमाल कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। इस दौरान नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें